
नियम और प्रतिज्ञा
1. 'हिन्दू पुरोहित संघ' ( आगे संघ कहा जायेगा ) हिन्दू धर्मानुयायियों को एक प्लेटफार्म प्रदान करता है और यह एक धर्मार्थ संस्था है । संघ की मोबाइल एप्लिकेशन में वर्चुअल पूजा को छोड़कर, इस प्लेटफार्म का उपयोग करने वाले पुरोहित व यजमान के बीच किसी भी लेनदेन या किसी भी विवाद के लिए संघ को किसी भी रूप में पार्टी नहीं बनाया जा सकता ।
2.पंजीकरण करते समय पुरोहित जन सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए सहमत हैं।
3. वर्चुअल बुकिंग ऐप में दिए गये माध्यम या व्यक्ति से ही सम्पन्न करायी जानी है, और भुगतान दिए गए विकल्पों के अनुसार किया जायेगा। अपरिहार्य कारण से पुरोहित बुकिंग निरस्त होने पर संघ के विरुद्ध दावा नहीं किया जा सकता। वर्चुअल कर्म में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, या यजमान की ओर से बिलम्ब होने पर बुकिंग रद्द की जा सकती है।यदि रिफंड लागू होता है, तो हमारी रिफंड नीति में बताए गए समय के भीतर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
4. पूजा के लिए उचित वातावरण सुनिश्चित करने का दायित्व यजमान का होगा।
5. यदि ‘सामग्री सहित’ विकल्प चुना गया है तो पुरोहित आवश्यक सामग्री लाएंगे; अन्यथा नहीं।
6.पूजा का विधान व प्रारूप पुरोहित के विवेक पर निर्भर करेगा। पुरोहित शास्त्र अनुसार चलेंगे, और यजमान के कल्याण को सदैव ध्यान में रखेंगे। लोभ - लालच से बचेंगे और यजमान भी पुरोहित के जीवन यापन हेतु वित्त की आवश्यकता को ध्यान में रखकर दक्षिणा देंगे।
7. वर्चुअल पूजा में यजमान और पुरोहित के बीच किसी भी विवाद का समाधान आपसी सहमति से किया जाएगा; संघ सहायता कर सकता है किन्तु किसी भी प्रकार के विवाद के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
8. कोई भी व्यक्ति ऐप का उपयोग किसी भी धोखाधड़ी या अवैध गतिविधि के लिए नहीं करेंगा।
9. आपका व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रखा जायेगा। हम आपकी जानकारी किसी भी अनधिकृत तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं करते।
10. हमें किसी भी समय इन शर्तों को संशोधित करने का अधिकार है। बदलाव के बाद ऐप का उपयोग करना आपकी स्वीकृति मानी जाएगी।
11.वर्चुअल दान दक्षिणा संघ को दी जाएगी। संघ अपने साथी पुरोहितों को यथानुसार भुकतान करेगा।
12. कोई यजमान या पुरोहित किसी भी शर्त का उल्लंघन करता है या अनुचित आचरण करता है तो संघ उसे ऐप से निलंबित कर सकता है ।
13. ये नियम और शर्तें भारत के कानूनों द्वारा शासित होंगी।
14. यदि आपके कोई प्रश्न या चिंताएँ हों, तो कृपया हमारी सपोर्ट टीम से sanghpurohit@gmail.कॉम पर संपर्क करें।
15. इस ऐप का उपयोग करके, आप इन नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं।